Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

48 पाउच माल्टा देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार : टीम में SI पूरन सिंह तोमर, HC मोहन तोमक्याल, कमल कुमार रहे शामिल

Abid Hussain

Sun, Sep 7, 2025

टनकपुर/ कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि युवक के पास से पुलिस ने 48 पाउच माल्टा मसालेदार देसी शराब के बरामद किए।  पुलिस ने इस मामले में आबकारी अधिनियम 60 के तहत मामला पंजीकृत कार्यवाही शुरू की है।

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरन सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर सकपका कर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया तलाशी लेने पर इमली पड़ाव के समीप  आरोपी पुष्कर राम पुत्र ज्ञानी राम के पास से माल्टा शराब के 48 पाउच बरामद किए। उन्होंने कहा कि इस मामले में आबकारी अधिनियम दफा 60 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक पूरण सिंह तोमर, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह तोमक्याल, कमल सिंह मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें