टनकपुर में विद्युत विभाग की अच्छी पहल, लगाए गए 3500 स्मार्ट मीटर : क्षेत्र की जनता का मिल रहा है भरपूर सहयोग, मयंक भट्ट एसडीओ टनकपुर
Abid Hussain
Thu, Jul 3, 2025
टनकपुर में विद्युत विभाग की अच्छी पहल, लगाए गए 3500 स्मार्ट मीटर
क्षेत्र की जनता का मिल रहा है भरपूर सहयोग, मयंक भट्ट एसडीओ टनकपुर
टनकपुर/ ग्रामीण क्षेत्र मनिहारगोठ में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का क्रम लगातार जारी है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा। ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में अब तक लगभग 110 स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। क्षेत्र में अडानी ग्रुप की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कई टीमों का चयन किया गया है। उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने बताया कि पहले चरण में विद्युत विभाग के कार्यालय, कर्मचारी तथा सरकारी दफ्तर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू किया गया था।
टनकपुर क्षेत्र कंप्लीट होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र मनिहारगोठ में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को लगभग 49 मीटर लगाए गए। ग्रामीण क्षेत्र से पहले इस प्रक्रिया के अंतर्गत अधिकारियों कर्मचारियों के परिसरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं साथ ही बिजली विभाग के फीडरो में भी स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य है कि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं स्मार्ट मीटर की तकनीकी बारिकियो को समझें। जिससे आगे चलकर उपभोक्ताओं को निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा सके। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान जेई पवन कुमार, सुपरवाइजर आकाश कुमार, मीटर रीडर विकास अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
Tags :