Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

भाजपा चंपावत ने घोषित किए जिला मोर्चा अध्यक्ष : संगठन को मिलेगी नई मजबूती, सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित

Abid Hussain

Sat, Dec 13, 2025

चंपावत, 12 दिसम्बर 2025,भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के  प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट  की सहमति एवं सभी प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों से व्यापक परामर्श के पश्चात भारतीय जनता पार्टी चंपावत द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है।

जिलाध्यक्ष  गोविन्द सामंत द्वारा जारी सूची के अनुसार युवा, महिला, किसान सहित सभी प्रमुख मोर्चों में अनुभवी, कर्मठ एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे जिले में संगठन को नई ऊर्जा और गति मिलने की उम्मीद है। घोषित मोर्चा अध्यक्ष इस प्रकार हैं—

युवा मोर्चा का दायित्व  मुकेश जोशी को सौंपा गया है, जबकि महिला मोर्चा की कमान श्रीमती दीपा जोशी को दी गई है। किसान मोर्चा अध्यक्ष के रूप में  महेन्द्र सिंह बोरा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष के रूप में  पवननाथ गोस्वामी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष के रूप में  सूरज कुमार तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष के रूप में  मुवश्शीर अली (गोलू) को नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत ने सभी नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह टीम पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें