Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

एस.एस.बी. द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित : ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का हुआ सफल समापन

Abid Hussain

Fri, Sep 12, 2025

एस.एस.बी. द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 02 सप्ताह का ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का समापन

बनबसा/ मनोहर लाल, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में आज शुक्रवार को गाँव देवीपुरा (भारत-नेपाल सीमा) में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत दो सप्ताह के ब्यूटिशियन प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर सीमावर्ती क्षेत्रों की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण का संचालन महिला जनजति सेवा समिति, झनकट द्वारा किया गया, जिसमें कुल 20 ग्रामीण महिलाओं को ब्यूटिशियन का व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार हेतु सक्षम बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उप-कमांडेंट दीपक सिंह जायाड़ा द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह पहल सीमांत क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। इस प्रशिक्षण से महिलाएँ अपने पैरों पर खड़ी होकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगी, बल्कि स्वरोजगार अपनाकर दीर्घकालिक आजीविका भी प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने ग्रामीणों को नशा मुक्त भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं जल शक्ति अभियान जैसे सामाजिक चेतना अभियानों के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही कहा कि एस.एस.बी. सीमावर्ती क्षेत्रों में समय-समय पर ग्रामीण उत्थान, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु ऐसे नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, ताकि समाज की मुख्यधारा से जुड़ाव और सामुदायिक विकास को और अधिक मजबूती मिल सके। इस अवसर पर श आशा देवी ग्राम प्रधान, देवीपुरा, निरीक्षक संजय कुमार, सहायक उप-निरीक्षक राजू कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें