Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई से : तस्करों में मचा हड़कंप बहुमूल्य रुपए की बरामद की गई गुलिय चिप्स

Abid Hussain

Sat, Aug 30, 2025

टनकपुर/ वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध लकड़ी बरामद की है। बताया गया की शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा एवं पुलिस उप निरीक्षक तेज कुमार चौकी प्रभारी मनिहार गोठ के नेतृत्व में शारदा घाट में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए छापा मार करवाई कर अवैध लकड़ी और सामग्री बरामद की है। संयुक्त रूप से की गई छापामार कार्रवाई के दौरान चार बोरों में एक कुंतल से अधिक बहुमूल्य चीड प्रजाति की गुलिया चिप्स बरामद की है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए बताई जा रही है। उप निरीक्षक तेज कुमार ने बताया कि बरामद की गई चीड प्रजाति की गुलिया को वन विभाग द्वारा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छापा मार कार्रवाई के दौरान वन विभाग के वन दरोगा मुनेश सिंह राणा, पुष्पेंद्र सिंह राणा, तथा पुलिस कांस्टेबल मोहन तोमक्याल मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें