भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का : द्वितीय चरण आयोजित, ज्ञान संस्कार और संस्कृति से सरोवर रहा कार्यक्रम
Abid Hussain
Sat, Nov 8, 2025
टनकपुर। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में “भारत को जानो” प्रतियोगिता का द्वितीय चरण प्रश्न मंच कार्यक्रम बड़ी उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, संस्कार और देशभक्ति की अद्भुत झलक पेश की।
काव्यात्मक माहौल में गूंज उठे सवाल और जवाब—
कहीं इतिहास की गूंज थी, कहीं विज्ञान की रोशनी,
कहीं तिरंगे की शान थी, कहीं संस्कृति की कहानी। बच्चों ने आत्मविश्वास और लगन के साथ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विजन पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान, ग्लोरियस एकेडमी द्वितीय तथा तीसरा स्थान एबीसी अल्मा मैटर के नाम रहा। और सीनियर वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर प्रथम , विजन पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा तृतीय स्थान एमडीएम एजुकेशनल ने प्राप्त किया आयोजित प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में विद्यालय ने भाग लिया तथा सीनियर वर्ग में आठ विद्यालयों ने प्रतिभा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवन चंद्र जोशी ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और भारतीयता की भावना को मजबूत बनाना रहा। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रतियोगिता बच्चों को न केवल ज्ञान देती है बल्कि उन्हें अपने देश के गौरव से भी जोड़ती है। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाखा के पर्यवेक्षक विशाल गोयल, कार्यक्रम आयोजक अंकुर टंडन, संचालन महामंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, सह सचिव कैलाश गहतोडी, अजय देउपा, वैभव अग्रवाल, अनिल पालीवाल श्रीमती छवी गुप्ता, सरिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रेखा जोशी शामिल रही।
Tags :
अच्छी पहल