Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

मनिहारगोठ निवासी नफीस हुसैन ने हिम्मत का परिचय देते हुए डूबती महिला को : बचाया, क्षेत्र के लोग साहसिक नफीस की कर रहे तारीफ

Abid Hussain

Tue, Aug 12, 2025

टनकपुर/ शारदा पावर चैनल में डूब रही एक महिला की जान उस वक्त बाल-बाल बच गई। जब एक साहसिक युवक ने डूबती महिला को बचा लिया। बताया जा रहा है कि मनिहार गोठ निवासी  युवक ने जान की परवाह किए बगैर शारदा नदी में कूद मारकर डूबती महिला को बाहर निकाला। आखिर महिला ने शारदा नदी में छलांग क्यों लगाई फिलहाल घटना के विषय में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक एनएचपीसी मे संविदा  रूप में कार्यरत नफीस हुसैन पुत्र नसीर हुसैन ने डूबती महिला को देख तुरंत नदी में छलांग लगाकर उसको बाहर निकाला। इस दौरान महिला बेहोश हो गई थी। उसे तत्काल  अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने डूबती महिला को सकुशल नदी से निकालने वाले साहसिक नफीस हुसैन  की सराहना की है।

Tags :

जरूरी खबरें