Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

विद्यालय में एसएमसी का औचक निरीक्षण: मध्यान्ह भोजन व व्यवस्थाएँ : संतोषजनक, मामूली खामियाँ दुरुस्त करने के निर्देश

Abid Hussain

Sat, Dec 6, 2025

टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में पीएम श्री अटल उत्कृष्ठ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में औचक निरीक्षण किया गया। टीम ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, रसोई घर, खाद्य भंडार, अनाज व मसालों की गुणवत्ता की विस्तृत जांच की। इसके साथ ही छात्राओं के कक्षाओं का भी निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष दीपा देवी ने भोजन माताओं से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि एसएमसी का गठन होने के बाद यह पहला औचक निरीक्षण था, जिसका उद्देश्य विद्यालय में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना है।

दीपा देवी ने कहा कि समिति का मुख्य दायित्व है कि छात्राओं को बेहतर व पौष्टिक भोजन मिले, कक्षाओं में उचित व्यवस्था हो तथा रसोई में उपयोग होने वाला अनाज व मसाले ब्रांडेड और गुणवत्तायुक्त हों ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था को संतोषजनक बताया, हालांकि कुछ मामूली खामियाँ सामने आईं जिनको तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष ने आगे भी समय-समय पर निरीक्षण जारी रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान सचिव प्रभारी एवं प्रधानाचार्या विनीता जोशी, सुनीता सक्सेना, विद्यालय स्टाफ तथा अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें