Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

देवल धाम से विकास का संदेश: गीता धामी की पहल ने जगाई नई उम्मीद, सरकार : की जन-कल्याणकारी योजनाओं को मिली नई गति

Abid Hussain

Thu, Nov 27, 2025

देवल धाम से विकास का संदेश: गीता धामी की पहल ने जगाई नई उम्मीद, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को मिली नई गति

जनपद चम्पावत के सिप्टी क्षेत्र स्थित पावन देवल भगवती मंदिर में सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने सपरिवार माँ भगवती के दिव्य दर्शन कर क्षेत्र में विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान की नई दिशा का संकल्प दोहराया। मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

दर्शन उपरांत उन्होंने ग्राम सभा पल्सों व डणा बिष्ट में वृद्धजनों, ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया। वृद्धजनों के अनुभवों को सुनते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसकी परंपराओं, संस्कृति और बुजुर्गों की सीख में निहित होती है। उन्होंने नशा मुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशैली, महिला-शिक्षा, युवाओं में जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए सभी को सामुदायिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

श्रीमती धामी ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, अवसंरचना और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए प्रयास आज जमीनी स्तर पर परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “सरकार के विकास मॉडल को जनता का सहयोग मिल जाए, तो हर गांव समृद्धि के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ सकता है।”

इसी क्रम में उन्होंने विकासखंड पाटी में नवनिर्मित लाइब्रेरी भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और प्रस्तावित पुस्तकालय संचालन की तैयारियों का विस्तृत अवलोकन कर इसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान केंद्र बताया। उन्होंने छात्रों को नियमित पुस्तक अध्ययन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आधुनिक शिक्षा संसाधनों के उपयोग के लिए उत्साहित किया।

सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुदृढ़ करने की जो मुहिम चल रही है, यह लाइब्रेरी उसी का सशक्त उदाहरण मानी जा रही है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा चंपावत श्री गोविंद सामंत, दर्जा मंत्री श्री श्याम नारायण पांडे, जिला महामंत्री श्री मुकेश कलखुड़िया, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री विकास शाह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने की इस पहल का स्वागत किया और श्रीमती धामी के प्रयासों को सराहा। संवाद, सेवा और विकास का यह संगम क्षेत्र में नई दिशा और नई प्रेरणा का प्रतीक बनकर उभरा।

Tags :

जरूरी खबरें