Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

तिरंगा यात्रा के साथ स्वतंत्रता का जश्न मनाने का हुआ आगाज : SSB के जांबाज जवानों सहित जन प्रतिनिधि हुए शामिल

Abid Hussain

Tue, Aug 12, 2025

टनकपुर/ बनबसा: 57 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, के सीमा चौकियो द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य मोटर साइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार मंगलवार को मनोहर लाल, कमांडेंट, 57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, की सीमा चौकी बूम (टनकपुर), बनबसा एवं धनुषपुल द्वारा भव्य मोटर साइकिल तिरंगा रैलियों का आयोजन किया गया।  रैली टनकपुर बैराज, बनबसा कैनाल, धनुषपुल एवं देवीपुरा से गुजरी  जिसमे में सशस्त्र सीमा बल के जांबाज़ जवानों के साथ-साथ ग्रामवासी—बुज़ुर्ग, युवा और बच्चे—सभी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर शामिल हुए। 

पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगा” जैसे नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो उठा। 57 वीं वहिनी कमांडेंट मनोहर लाल ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि हर भारतीय की पहचान है यह हमारे संविधान संस्कृति और बलिदान का प्रतीक है इसका हर रंग केसरिया सफेद और हरा एक विशेष अर्थ रखता है। जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करना और तिरंगे के प्रति सम्मान को और भी मजबूत करना है । केवल सरकारी कार्यालय में ही नहीं बल्कि हर घर मे तिरंगा लहराना चाहिए यह आयोजन न केवल एक जनजागरूकता अभियान था, बल्कि देश के प्रति सेवा भाव, एकता, अखंडता और सम्मान को प्रकट करने का सशक्त माध्यम भी बना। “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य हर नागरिक के मन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक गहराई देना है, ताकि प्रत्येक घर तिरंगे से सजे और हर दिल में देशभक्ति की लौ प्रज्वलित हो। कार्यक्रम में SSB जवानों के साथ ग्रामीणों की सहभागिता अत्यंत सराहनीय रही। रैली के दौरान ग्रामीणों को झंडे वितरित किये गए एवं स्वतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज को सही मायने में फहराने के तरीको को समझाया गया । ग्रामीणों को झंडे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा के वेबसाइट पर उपलोड करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में श्री दिनेश कुमार यादव, सहायक कमांडेंट, निरीक्षक संजय कुमार, मोहर सिंह एवं सैकड़ो बलकर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें