Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

टनकपुर : परिवहन विभाग ने छात्राओं को दी सड़क सुरक्षा की सीख : पीएम श्री अटल उत्कर्ष जी.जी.आई.सी. में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Abid Hussain

Wed, Dec 3, 2025

■■ टनकपुर : परिवहन विभाग ने छात्राओं को दी सड़क सुरक्षा की सीख

■■ पीएम श्री अटल उत्कर्ष जी.जी.आई.सी. में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

टनकपुर, 03 दिसम्बर। परिवहन विभाग टनकपुर द्वारा बुधवार को पीएम श्री अटल उत्कर्ष गर्ल्स इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एआरटीओ (प्रवर्तन)  मनोज बगोरिया ने की। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।

एआरटीओ ने छात्राओं को यातायात चिन्हों की पहचान, सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, बिना लाइसेंस वाहन चलाने के दण्ड, नेक राह वीर योजना तथा हिट एंड रन पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजा प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा का उद्देश्य सिर्फ नियम पालन नहीं, बल्कि हादसों को रोकने के लिए जिम्मेदार नागरिक बनना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने यातायात से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका समाधान एआरटीओ द्वारा किया गया।परिवहन विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी विद्यालयों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके और समाज में सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित हो सके।अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन)  मनोज बगोरिया,टीएसआई  आनंद सिंह बिष्ट,टीसी सोनिया नेगी,  निशा जोशी,  नीरज कुमार शामिल रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें