Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

रिपोर्ट:✍️✍️✍️ आबिद सिद्दीकी टनकपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भवदीप रावते के दिशा निर्देशन में पीएलवी मित्रो ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस

Abid Hussain

Thu, May 1, 2025

टनकपुर/   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के सचिव भवदीप रावते के दिशा निर्देशन मे टनकपुर क्षेत्र में पीएलबी मित्रों ने मजदूर दिवस मनाया । 

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पीएलबी मित्रों ने लेबर स्टैंड पर साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर लगाया, एवं भवन निर्माण के कार्य में कार्यरत मजदूरों के मध्य अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को मनाया।

  पीएलबी विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कार्यक्रम  दो चरणो में मनाया गया। प्रथम चरण का कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक  लेवर स्टैंड  पर उपस्थित मजदूरों के मध्य मनाते हुए असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को उनके अधिकार कैसे प्राप्त हो इस संदर्भ में जागरूक किया गया। पीएसजी मित्र शमशाद बानो ने  सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण योजनाएं, श्रमिक कार्ड ,  बीमा लाभ, मजदूरों को आर्थिक सहायता एवं दुर्घटना होने पर मुआवजा किस प्रकार प्राप्त होगा, इस संदर्भ में जागरूक किया।

पीएलबी मित्र अजय गुरु रानी ने मजदूरों को श्रम विभाग से टूल किट, हेलमेट,ग्लव्स ड्रेस एवं अन्य सुविधा कैसे प्राप्त होगी, आदि विधिक जानकारी से अवगत कराया।

 पीएलबी मित्र इजहार अली ने उपस्थित मजदूरों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस कब क्यों और किस लिए मनाया जाता है आदि जानकारी प्रदान की। 

   कार्यक्रम मे पीएलवी  मित्रो द्वारा मजदूरों को पम्पलेट का वितरण भी किया गया।दूसरे चरण में श्रम विभाग द्वारा आयोजित एक साक्षरता शिविर में श्रम प्रवर्तन कार्यालय में प्रतिभाग किया गया।

जिसमें श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेश पांडे, वरिष्ठ सहायक सूरज सिंह बिष्ट, सोहन मुरारी सहित श्रमिक सुविधा केंद्र के कर्मचारियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम परिवर्तन अधिकारी देवेश पांडे ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि 1 मई को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है। इसे “मई दिवस” या “श्रम दिवस” के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन श्रमिकों और श्रमिक आंदोलन के योगदान को याद करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन दुनिया भर के मेहनती और समर्पित लोगों की याद किया जाता है। यह एकजुटता, सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का एक सशक्त प्रतीक बन गया है। इसके साथ ही मजदूरों के अधिकारों के प्रति आम लोगों और खुद मजदूरों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है। साथ  ही मजदूर दिवस को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रो में प्रचार प्रसार किया जाता है। मजदूरों को मजदूर दिवस के बारे में जानकारी भी दी जाती है।

 कार्यक्रम में तहसील के अधिकार मित्र इज़हार अली, शमशाद बानो, अजय गुरुरानी, बिजेंद्र अग्रवाल, सोनी सिंह, राधिका अधिकारी, किरण जोशी, बबीता पुनेठा, सोनी जहाँ, ऋतु मेहर, रीता कन्नौजिया व प्रियंका पचौली किरण जोशी व ऋतु मेहर आदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें