Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

"धामी नेतृत्व में बढ़ती तरक्की टनकपुर में चंडोक ने खींची विकास की : तस्वीर"

Abid Hussain

Sun, Nov 30, 2025

■धामी सरकार ने लिखी विकास की इबारत,टनकपुर से उठी तरक्की की नई गूँज

■"शारदा कॉरिडोर से बढी उम्मीदें, प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक उछाल,

■ "चार धाम यात्रा ने खोले विकास के नए दरवाजे"

टनकपुर(चंपावत) टनकपुर की फिज़ाओं में रौनक भी थी और भरोसे की महक भी,जब भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक और जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट के आगमन पर स्वागत की गूँज ने शहर को एक नई चमक दी।कार्यकर्ताओं की आंखों में वही चमक थी जिसे देखकर लगा,“यह सिर्फ़ मुलाकात नहीं, विकास के नए मौसम की दस्तक है। शनिवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में चंडोक ने धामी सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र बड़े ही उत्साह पूर्वक अंदाज़ में किया। उन्होंने कहा“जब नेतृत्व साफ़ हो, नज़रें पारदर्शी हों,तो पहाड़ भी रास्ता देते हैं और क़दमों में रफ़्तार खुद चलकर आती है।” उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में जहाँ प्रति व्यक्ति आय 16,232 रुपये थी,वहीं आज धामी सरकार के नेतृत्व में यह बढ़कर 2 लाख 46 हज़ार रुपये पहुँच चुकी है।यह बदलाव नहीं, प्रदेश की अंतहीन संभावनाओं का प्रमाण है।चारधाम यात्रा में इस वर्ष 51 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पहुँचना चंडोक ने ‘आस्था और व्यवस्थाओं की जीत’ बताया।और टनकपुर के विकास को लेकर बोले—

“शारदा कॉरिडोर की हवा में अब उम्मीदों की नई खुशबू है,

सरहद से सटे टनकपुर में विकास का कारवां मंज़िलों की ओर बढ़ चला है।”

उन्होंने आगे कहा—“केंद्र में मोदी, प्रदेश में धामी…ये जोड़ी नहीं, ये विकास की वह धुन है जिस पर उत्तराखंड का हर कोना आज तरक्की की तान छेड़ रहा।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य बनबसा सरोज चंद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता मुरारी, शशांक गोयल, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, मंडल उपाध्यक्ष रीता कलखुड़िया विनोद गडकोटी, हरीश कलौनी,  मीडिया संयोजक दीपक सिंह, भुवन पांडे, नितिन मंगला, गिरीश गहतोड़ी तथा राम सिंह धोनी उपस्थित रहे। चंडोक ने जनमानस तक सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को मजबूती से पहुँचाने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता और सकारात्मक संवाद का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

अंत में चंडोक ने उत्तराखंड की जनता को संदेश दिया:

“ये सफ़र अभी जारी है, मंज़िलों की कतार बाकी है,

धामी सरकार के संकल्प में वो चमक है

जो कल को और भी रोशन करने की तैयारी है।”

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें