स्वतंत्रता सेनानी नजीबुल्लाह के परिवार को सम्मान दिलाए प्रशासन : अवधेश : पंत
Abid Hussain
Sun, Nov 23, 2025
■■ स्वतंत्रता सेनानी नजीबुल्लाह के परिवार को सम्मान दिलाए प्रशासन : अवधेश पंत
●●●●●●●●●●●●●●
देहरादून/चंपावत। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीर सेनानी नजीबुल्लाह के परिवार को सम्मान दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महापरिषद (रजि.) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत ने जिलाधिकारी चंपावत को पत्र लिखकर 80 वर्षीय सहिदन खातून—जो स्वतंत्रता सेनानी नजीबुल्लाह की जीवित पुत्री हैं—को शासन की ओर से निर्धारित सम्मानों और सुविधाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।
श्री पंत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी नजीबुल्लाह के दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को चाहिए कि उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी परिचय पत्र के आधार पर शहीदन खातून को सम्मान, पहचान एवं समस्त सुविधाएँ प्रदान की जाएँ।
उन्होंने कहा कि “देश की आजादी में योगदान देने वाले परिवार आज भी सम्मान की प्रतीक्षा में हों, यह बेहद संवेदनशील विषय है। प्रशासन को इसे प्राथमिकता के साथ हल करना चाहिए।”
अवधेश पंत ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करते हुए स्वतंत्रता सेनानी के परिवार को न्याय दिलाएगा और उनके सम्मान की पुनर्स्थापना सुनिश्चित करेगा।
Tags :
अच्छी पहल