आरटीआई कार्यकर्ता दीपक भट्ट ने की वैधानिक कार्रवाई की मांग : विद्युत पोल मे करंट आने से दो गायों की हुई दर्दनाक मौत
टनकपुर/ बारिश के बाद क्षेत्र में विद्युत पोल में करंट आने से दो गायों की मौत हो गई। जिसके चलते स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। इस संबंध में एलआईसी अभिकर्ता दीपक चंद्र भट्ट ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए गए पत्र में बताया कि जे. बी. होटल के समीप विद्युत पोल में खुले तार होने के चलते करंट आने से दो गाय मर गई। 
बताया कि इस पूर्व भी कई बार इस प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी है। उन्होंने पत्र में बताया कि विद्युत पोलों में स्ट्रीट लाइट तथा अन्य केवल जिनमे करटं की संभावना बनी रहती है। उनको खुला छोड़ा गया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पालिका द्वारा लगाई गई स्ट्रीट लाइट में खुले तार होने के चलते यह घटना घटित हुई है। 
जिसके फोटो भी हम प्रकाशित कर रहे हैं इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता दीपक चंद भट्ट ने वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। इसकी प्रति उन्होंने उप जिलाधिकारी टनकपुर को भी भेजि है।
Tags :