चारे के कट्टों में वजन गड़बड़ी का मामला गंभीर, डीएम ने दिए जांच के : आदेश,समिति अध्यक्ष नारायण मैहर ने जताई नाराज़गी,
Abid Hussain
Wed, Dec 10, 2025
चारे के कट्टों में वजन गड़बड़ी का मामला गंभीर, डीएम ने दिए जांच के आदेश
समिति अध्यक्ष नारायण मैहर ने जताई नाराज़गी,
टनकपुर/चम्पावत। पशु चारे के कट्टों में लगातार सामने आ रही वजन की गड़बड़ी का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। किसानों और उपभोक्ताओं की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश मिलते ही विभागीय टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मालूम हो कि बाजार में उपलब्ध चारे के कट्टों में निर्धारित वजन से कहीं कम—कहीं अधिक वजन पाया जा रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। कुछ कट्टों में 20 किलो तक वजन मिल रहा है तो कुछ में 25 से 29 किलो तक, जबकि तय दर ₹225 प्रति किलो है। वजन में इस तरह की अनियमितता से छोटे किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
फिलहाल जिला प्रशासन की जांच टीम मौके पर स्थिति का आकलन कर रही है। उम्मीद है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारियों व विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समिति अध्यक्ष नारायण सिहं महर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच टीम टनकपुर आई है गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधितो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Tags :
कलयुग