Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

मिल्लत स्कूल के विद्यार्थियों की बरेली शैक्षिक यात्रा सफल, बच्चों ने : सीखा ज्ञान का नया आयाम

Abid Hussain

Wed, Dec 10, 2025

कांठ (मुरादाबाद) मिल्लत स्कूल द्वारा आयोजित बरेली शैक्षिक यात्रा छात्रों के लिए ज्ञान, अनुभव और उत्साह से भरी रही। स्कूल प्रबंधन की देखरेख में आयोजित इस एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने विभिन्न ऐतिहासिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कर नई जानकारियाँ अर्जित कीं।

यात्रा का नेतृत्व प्रिंसिपल इति बंसल द्वारा किया गया, जबकि संपूर्ण व्यवस्थाओं में अकाउंट विभाग से पुनीत विश्नोई, अज़हर, हरगोविन्द, अलीना, सदफ, तानिया, कनिका चौधरी, प्रिंसी रानी, साद सर, वजीहा एवं तरन्नुम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न विषयों से जुड़ी रोचक जानकारी देकर यात्रा को सार्थक बनाया।

विद्यार्थियों ने बरेली के प्रमुख स्थलों पर जाकर इतिहास, तकनीक, पर्यावरण व संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। बच्चों ने मॉडल, प्रदर्शनियों और संग्रहालयों को देखकर उत्साह पूर्वक प्रश्न पूछे तथा नई चीज़ों को समझने का प्रयास किया।

शैक्षिक यात्रा के दौरान शिक्षक-छात्रों के बीच बेहतर संवाद और सीखने का वातावरण देखने को मिला। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों में व्यवहारिक ज्ञान, अनुशासन, टीमवर्क और जिज्ञासा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए प्रिंसिपल इति बंसल ने कहा कि आगे भी मिल्लत स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसी शैक्षिक यात्राओं का नियमित आयोजन करता रहेगा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें