Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

सीओ वंदना वर्मा ने किया मनिहारगोठ चौकी का औचक निरीक्षण : कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Abid Hussain

Mon, Jun 2, 2025

टनकपुर/ पुलिस क्षेत्राधिकारी  सुश्री वन्दना वर्मा ने मनिहारगोठ पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों के संदर्भ में उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। इस दौरान किसी भी अधिकारी/कर्मचारी  द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं  बताया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर, आदि का निरीक्षण किया गया। चौकी पर नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को चौकी पर आने वाले फरियादियों कि समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर यथासंभव निस्तारण करने हेतु व अधिक से अधिक सत्यापन करने व निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु बताया गया साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930 , पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों, के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें