Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

24 से 27 नवम्बर : सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन का जनस्वास्थ्य व नशा- : मुक्ति मिशन

Abid Hussain

Thu, Nov 20, 2025

24 से 27 नवम्बर : सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन का जनस्वास्थ्य व नशा-मुक्ति मिशन

स्वस्थ पहाड़ – जागरूक समाज की ओर चार दिवसीय जनसेवा अभियान

जनपद चंपावत में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन 24 से 27 नवम्बर तक स्वास्थ्य संवर्धन और नशा-मुक्ति जागरूकता पर केंद्रित विस्तृत जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। फाउंडेशन की फाउंडर ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य पहाड़ के युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण करना है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य, सामाजिक विकास तथा जागरूकता आधारित गतिविधियों की श्रृंखला पूरे जनपद में संचालित की जाएगी।

25 व 26 नवम्बर : निःशुल्क चिकित्सा शिविर

फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ पहुंचाने हेतु दो निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे—

25 नवम्बर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बनबसा

26 नवम्बर : सिप्टी सैंदर्क, चंपावत

इन शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और निःशुल्क दवाओं का वितरण करेगी। चिकित्सा सुविधाओं से वंचित नागरिकों के लिए यह शिविर राहत और जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध होंगे।

नशा-मुक्ति जागरूकता सम्मेलन : युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन

युवा वर्ग को नशे की कुप्रवृत्ति से दूर रखने तथा समाज को जागरूक बनाने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा दो जागरूकता सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे—

25 नवम्बर : डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज, टनकपुर

27 नवम्बर : सोबन सिंह जीना परिसर, चंपावत

इन सम्मेलनों में विशेषज्ञ वक्ता नशे के दुष्प्रभाव, रोकथाम के तरीके, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर नशे के प्रभाव तथा युवाओं को नशे से दूर रखने की प्रभावी रणनीतियों पर विस्तृत जानकारी देंगे। संस्था का मानना है कि जागरूक पीढ़ी ही स्वस्थ समाज की नींव होती है।

24–27 नवम्बर : श्रीमती गीता धामी का चंपावत प्रवास

चार दिवसीय कार्यक्रम अवधि के दौरान श्रीमती धामी जनपद चंपावत में विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगी और फाउंडेशन की पहल को और अधिक व्यापक रूप देने का प्रयास करेंगी।

जनपदवासियों से अपील

श्रीमती गीता धामी ने चंपावत के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे चिकित्सा शिविरों और नशा-मुक्ति जागरूकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि—

“एक स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त पहाड़ का निर्माण तभी संभव है, जब समाज की शक्ति एकजुट होकर आगे आए।”

इन कार्यक्रमों से जनपद में स्वास्थ्य सुरक्षा, नशा-मुक्ति और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें