Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

दीप पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री : की मुलाकात ने बढाई सियासी सरगर्मी, चर्चाओं का बाजार गर्म

Abid Hussain

Sat, Aug 23, 2025

टनकपुर/ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत में शुक्रवार को भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री, अरविंद पांडे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दीप पाठक से मिलने उनके कार्यालय टनकपुर पहुचे। बताया जा रहा है कि भाजपा के दिग्गज नेता दीपक पाठक की नाराजगी को दूर करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री के द्वारा की गई मुलाकात नगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना यह होगा कि भाजपा हाई कमान  दीपक पाठक को मनाने में कामयाब हो पाएगी या नहीं यह एक अहम सवाल है। फिलहाल पूर्व कैबिनेट मंत्री की मुलाकात से दिन भर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। टनकपुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि  दीप पाठक भारतीय जनता पार्टी के सच्चे ईमानदार सिपाही हैं,

दीप पाठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं तथा उनके द्वारा चंपावत में भाजपा को उस वक्त से सींचा गया है जब कांग्रेस पार्टी अपनी बुलंदियों पर थी और भाजपा के कार्यकर्ताओं को हर समय हर जगह दबाया जाता था उस वक्त से दीप पाठक द्वारा पार्टी के लिए लगातार  संघर्ष किया गया है पूर्व मंत्री ने बताया कि दीप पाठक जैसे निष्ठांवान् कार्यकर्त्ता का इस्तीफा देने का निर्णय मन को  आहत करने वाला है भाजपा को दीप पाठक जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की आवश्यकता सदा से है और सदा रहेगी ह पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा बताया गया कि जल्द ही दीप पाठक की नाराज़गियों को दूर कर लिया जाएगा, ये भाजपा के परिवार का मामला है। और परिवार मे नाराजगी हो सकती है। परन्तु वह बहुत ज्यादा समय के लिए नहीं होती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री द्वारा बताया गया उनके द्वारा दीप पाठक के विषय में संगठन के उच्च नेताओं से वार्ता की जाएगी ।उन्होंने कहा 2027 में तीसरी बार सरकार सभी कार्यकर्ताओं की एक जुटता से ही आएगी इसलिए हम सभी को विचार के साथ मजबूती से खड़ा रहना है। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह,मनोज तिवारी,पुष्कर चंद,भूपेंद्र शाही,मोहन सिंह, मनोज आर्य,राजेंद्र कुमार,पंकज आर्य,श्याम ढेक,शुभम बोहरा,आकाश मेहरा,भुवन,हरीश, मोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने संगठन हित में प्रदेश स्तर में अपनी भावनाएं पहुंचाने का आग्रह किया ।

Tags :

जरूरी खबरें