Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

सुचना

टनकपुर: पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए तमाम विभागों ने ली शपथ : विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए कई कार्यक्रम आयोजित

Abid Hussain

Fri, Jun 6, 2025

टनकपुर/ विश्व पर्यावरण दिवस पर टनकपुर तहसील के अंतर्गत तमाम विभागों में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस खास दिवस पर ठुलीगाड और पूर्णागिरि के बीच सड़क किनारे बूम वन रेंज की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए। वन रेंजर गुलजार हुसैन एसओ राकेश कठायत, डिप्टी रेंजर पुष्कर दत्त भट्ट के सहयोग से उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बूम रेंज ठुलीगाड़ क्षेत्र में औषधीय,व छायादार 30पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

उत्तराखंड पुलिस विभाग टीम भोपाल सिंह हैड कॉस्टेबल, अशोक कुमार हैड कॉस्टेबल,

SSB पंच वाहिनी ठुलीगाड़ टीम,

के साथ सहयोग कर संयुक्त रूप से वृक्षारोपण के साथ सफाई अभियान भी किया गया,व सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन शाखा देहरादून के एनजीओ के साथ मिलकर सफाई अभियान में सहयोग किया गया जिसमे पी एल वी - किरन जोशी, किरन गहतोडी़ राधिका अधिकारी, ऋतु महर

अधिकार मित्रों द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

इसी क्रम में ग्राम फागपुर तहसील पूर्णागिरी टनकपुर स्थित पंचायत भवन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता का शिविर लगाया ओर विश्व पर्यावरण दिवस अभियान को हर्षोल्लास से मनाया एवं वृक्षारोपण कर लोगों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए खुद से शुरू करो अभियान चलाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैंप कार्यालय टनकपुर के दीपक रजवार एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान फागपुर हर्ष बहादुर चंद,परियोजना निदेशक अपार संस्था के भगवान सिंह बोहरा ,सहायक प्रबंधक जितेंद्र चंद(उत्तराखंड बहुद्देशीय वित्त एवं विकास निगम टनकपुर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल एवं सोनी सिंह द्वारा की गई।

पर्यावरण दिवस अभियान में पीएलवी शमशाद बानो,रीता कनौजिया, प्रियंका पचोली,सोनी जहां , इजहार अली द्वारा द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि पर्यावरण दिवस प्रति वर्ष 5 जून को मनाया जाता है, प्रतिवर्ष वनों के कटान,के फल स्वरूप आपदा, बाढ़,नदी के कटाव के कारण लाखों हैक्टेयर भूमि बाढ़ की भेंट चढ़ने,एवं ग्लोबल वार्मिंग की घटना, पर्यावरण संतुलन बिगड़ने,कृषि की जगह उद्योग ने ली है।

अन्य अनेक कारण के परिणाम स्वरूप तापमान में वृद्धि,आपदा , बाढ़,बेरोजगारी,भुखमरी, अकाल,त्रासदी जैसी घटनाओं ने जन्म लिया ,इनके निवारण का एक मात्र समाधान ,(पेड़ लगाओ ,जीवन बचाओ) नारे को चरितार्थ करते हुए संपूर्ण भारतवर्ष के लोगों से अपील की खुद से शुरू करते हुए एक पेड़ अवश्य लगाए। एवं रीठे का एक पौधा पंचायत भवन परिसर में लगाकर खुद से शुरू कर लोगों पर्यावरण की दिशा में प्रकृति को हरा भरा रखने का संकल्प लिया

कार्यक्रम में अपार संस्था द्वारा 4 माह के ब्यूटीशियन कोर्स कर चुकी महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। वही नगर पालिका परिषद टनकपुर में भी पर्यावरण दिवस पर कई विभागों में कार्यक्रम आयोजित किए गए अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों, जनप्रतिनिधियों, सभासदों, कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्रों के साथ पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसका मुख्य विषय प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना था। इस थीम पर विशेष पर्यावरण दिवस मनाया गया अधिशासी अधिकारी ने अपने संबोधन में प्लास्टिक प्रदूषण का मानव जीवन पर पड़ रहा है हानिकारक प्रभाव के संबंध में जानकारी दी एवं साथ ही नगर क्षेत्र के लोगों द्वारा शत- प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सूखे गीले कूड़े को अलग करने के संबंध में जानकारी दी गई। और घर पर जैविक खाद बनाने का कार्य हेतु जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही ट्रिपल आर न्यूज़ रीसायकल एमआरएफ की जानकारी के साथ ही उपस्थित लोगों को प्लास्टिक के प्रति थीम की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अंसारी, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, दीनानाथ वर्मा, योगेश पांडे, विनोद बिष्ट, पालिका के अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोरा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, हेमंत टंडन, अनुराधा यादव, हरि दत्त पंत, शगुन सक्सेना, सहित पर्यावरण मित्र राम रतन, उर्मिला वित्रा देवी, तथा केपीएसके शिवम शुक्ला, संजय सहित अन्य कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र शामिल रहे।

इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर ठाकुर श्याम सिंह रावत, जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज मे 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाया गया। ताकि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके। पेड़ हमारे जीवन दाता है वे ऑक्सीजन देते हैं प्रदूषण कम करते हैं इसी क्रम में राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में पर्यावरण दिवस के मौके पर नींबू ,आमला , गुड़हल गुलाब,कटहल, अमरुद, जामुन फलदार पौधों को लगाया गया, जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ बना रहे तथा शुद्ध वायु प्राप्त हो सके I

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋचा सुतेरी,एनसीसी सीनियर डिवीज़न प्रभारी कैप्टन एलडी तिवारी जूनियर डिवीज़न प्रभारी फर्स्ट ऑफिसर एस एस राणा, नंद किशोर गौतम, शशांक मिश्रा, रमेश भंडारी, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, गंगा रौतेला, जगदीश चंद, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान इको क्लब मिशन फॉर लाइफ,यू सर्क के निर्देशानुसार पेड़ पौधो कि सुरक्षा कि शपथ भी ली गयी।

Tags :

जरूरी खबरें