पशुचारे के कट्टों में वजन गड़बड़ी से हड़कंप: 20 से 25-किलो वालों को : नुकसान, विभागीय अधिकारी मौन
Abid Hussain
Tue, Dec 9, 2025
पशुचारे के कट्टों में वजन गड़बड़ी से हड़कंप: 20 से 25-किलो वालों को नुकसान, विभागीय अधिकारी मौन
टनकपुर/चम्पावत। पशुपालकों के लिए खरीदे जाने वाले पशु चारे के कट्टों में वजन को लेकर इन दिनों बड़ा असमंजस बना हुआ है। स्थानीय बाजार में सहकारी समिति के विक्रेताओं द्वारा बेचे जा रहे चारे के कट्टों में कहीं वजन ज्यादा तो कहीं कम निकल रहा है। निर्धारित रेट प्रति किलो ₹2.25 होने के बावजूद किसी कट्टे में 25 किलो वजन मिल रहा है, तो किसी में 29 किलो तक, जबकि कई कट्टे सिर्फ 20 किलो के भी आ रहे हैं।
इस गड़बड़ी का सबसे बड़ा खामियाजा 20 किलो वजन वाले कट्टों के हिसाब से भुगतान करने वालों को उठाना पड़ रहा है। आपको बता दें मानकों के हिसाब से प्रति चारे के कटट् का वजन 20 किलो निर्धारित किया गया है। जिसकी कीमत ₹2.25 पैसे के हिसाब से ₹45 होती है। लेकिन प्लांट अधिकारियों की लापरवाही के चलते वजन कम या ज्यादा होने के कारण किसानों को सीधा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, अधिक वजन वाले कट्टों का मामला भी सवाल खड़ा करता है कि आखिर एक ही ब्रांड और एक ही बाजार में वजन में इतना अंतर क्यों?
ग्राहकों का आरोप है कि बाजार में चारे के कट्टों की कोई ढंग से जांच व सत्यापन नहीं हो रहा है। संबंधित विभागीय अधिकारियों की चुप्पी इस गड़बड़ी को और बढ़ावा दे रही है। पशुपालकों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मौन भूमिका से अब तक इस मामले में कोई कारगर कदम उठाए नहीं गए हैं। और वजन की मनमानी लगातार जारी है।
ग्रामीणों व पशुपालकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में बिक रहे चारे के कट्टों का नियमित रूप से वजन परीक्षण कराया जाए, गलत वजन पर रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
उनका कहना है—“यदि अधिकारी नहीं सुनेंगे, तो हमारी समस्या कौन सुनेगा?”
इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई की उम्मीद के साथ पशुपालक प्रशासन की ओर अब टकटकी लगाए बैठे हैं। इस मामले में सहकारिता विभाग की एडीओ शोभित अग्रवाल ने बताया कि चारे के कट्टे के वजन को लेकर आ रही शिकायत के बाद प्लांट के उच्च अधिकारियों को पूर्व में अवगत करा दिया गया है। की कट्टो का वजन फिक्स किया जाए। साथ ही उन्होंने जनपद के सभी किसानो से कहा कि सभी किसान भाई चारे के कट्टे का वजन कर भुगतान कर सकते हैं।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़