Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

टनकपुर में बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का हुआ भव्य : शुभारंभ

Abid Hussain

Sat, Aug 23, 2025

टनकपुर/ टनकपुर में बैंक ऑफ़ इंडिया की नई शाखा का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पीलीभीत चुंगी के समीप स्थित शाखा का शुभारंभ मुख्य अतिथि फील्ड महाप्रबंधक अनिल कुमार वर्मा, ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। शुभारंभ के मौके पर महाप्रबंधक श्री वर्मा ने बताया कि बैंक ऑफ़ इंडिया एक सार्वजनिक क्षेत्र का अग्रणी बैंक है। जो 7 सितंबर 1906 से देशवासियों को भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है। वर्तमान में बैंक की देशभर में 5300 से अधिक शाखाएं एवं विदेशों में 47 कार्यालय संचालित हैं।

 आंचलिक प्रबंधक विवेक तिवारी ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं जैसे एमएसएमई, वेलकम ऑफर डॉक्टर प्लस, एसेट बैंक लोन आदि की जानकारी दी। वही उप आंचलिक प्रबंधक भानु प्रताप सिंह नबियाल ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनहित कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। शाखा प्रबंधक अमित नेगी द्वारा बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया एवं ग्राहकों से अधिक से अधिक लोगों को बैंक से जोड़ने का आग्रह किया गया। इस मौके पर  आंचलिक प्रबंधक विवेक तिवारी उप आंचलिक प्रबंधक भानु प्रताप सिंह नबियाल,  मोहित गुसाई, सहायक प्रबंधक सूरज बिष्ट, नगर पालिका टनकपुर के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी, एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ हरद्वारी लाल मंडोरिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, प्रोफेसर सुनील कटियार सहित सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें