Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

मनिहार गोठ खेल मैदान का होगा कायाकल्प, लगाए जाएंगे ओपन जिम : के एस बृजवाल नोडल अधिकारी

Abid Hussain

Tue, Aug 12, 2025

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में खेल मैदान का सुधारीकरण कार्य एवं ओपन जिम जल्द बनवाया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने कही है। आपको बता दें आपके प्रिय न्यूज़ चैनल यूके 24 लाइव ने बच्चों और बुजुर्गों की समस्या को देखते हुए इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के द्वारा खबर का संज्ञान लिया गया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में खेल मैदान का सुधारीकरण एवं ओपन जिम का कार्य प्रगति पर है। जल्द ही यह जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है । जिसके तहत मनिहार गोठ खेल मैदान में ओपन जिम की स्थापना की जाएगी। कहा कि पूर्व में उनके स्तर से खेल मैदान के लिए एक प्रोजेक्ट तैयार किया गया था लेकिन वन विभाग की आपत्ती के चलते उक्त कार्रवाई गतिमान स्तर पर है। जिसके लिए वन विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता की जा रही है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मनिहार गोठ में खेल मैदान में समतलीकरण एवं ओपन जिम आदि का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें