कोतवाली टनकपुर पुलिस ने खटीमा से एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त दबोचा : टनकपुर पुलिस को मिली सफलता
Abid Hussain
Mon, Dec 15, 2025
टनकपुर/ जनपद चम्पावत में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त आदेश-निर्देशों के क्रम में वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान लगातार प्रभावी सिद्ध हो रहा है।
पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों (एनबीडब्ल्यू) के शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम ने अथक प्रयास और कुशल सुरागरसी-पतारसी के बाद एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 15 दिसंबर 2025 को कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट का निष्पादन करते हुए इस्लाम नगर, खटीमा से अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है। पुलिस टीम मे उ०नि० तेज कुमार, कानि० 387 महेश जोशी, कोतवाली टनकपुर शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस की इस कार्यवाही से अपराधियों में स्पष्ट संदेश गया है कि कानून से बचना अब संभव नहीं है। जनपद पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करते हुए कानून का राज कायम रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: उस्मान पुत्र मौ० करीम
निवास: वार्ड संख्या-02, उमरूखुर्द, इस्लाम नगर, खटीमा
जनपद: ऊधम सिंह नगर
उम्र: 28 वर्ष
संबंधित प्रकरण: SST No. 02/2021
मुकदमा अपराध संख्या: 85/2025
धारा: 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट
Tags :