Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

गोपेश्वर में भारतीय ज्ञान प्रणाली व सतत विकास पर दो दिवसीय : अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से

Abid Hussain

Sun, Nov 23, 2025

■■ गोपेश्वर में भारतीय ज्ञान प्रणाली व सतत विकास पर दो दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन आज से

■■ देश–विदेश के 20 से अधिक विशेषज्ञ व 200 शोधार्थी होंगे शामिल, 250 से अधिक शोधपत्रों का होगा वाचन

गोपेश्वर। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर, गोपेश्वर में 26–27 नवम्बर 2025 को भारतीय ज्ञान प्रणाली एवं सतत विकास विषय पर भव्य अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का संयुक्त संचालन राजकीय स्नातकोत्तर विद्यालय, गोपेश्वर तथा हर्बल अनुसंधान एवं विकास संस्थान, मंडल द्वारा किया जाएगा।

सम्मेलन में देश–विदेश से 20 से अधिक विषय विशेषज्ञ और करीब 200 शोधार्थी भाग लेने आ रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में भारतीय परंपरागत ज्ञान, आधुनिक विज्ञान और सतत विकास के समन्वय पर गहन विमर्श होगा। आयोजकों के अनुसार कुल 250 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, जो इस सम्मेलन को वैश्विक अकादमिक मंच पर विशेष पहचान देंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रौद्योगिकी संस्थान, गोपेश्वर में मुख्य अतिथि डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा (आईएएस), सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार के करकमलों से होगा। उनके साथ मंच की शोभा बढ़ाएँगी विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. तृप्ता ठाकुर तथा विख्यात पर्यावरणविद पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, अन्तरराष्ट्रीय सत्रों में साउथ अफ्रीका की कवाजुलु-नटल विश्वविद्यालय से प्रो. रोनिका मूडले और प्रो. विमोलन मूडले, टाटा इंस्टिट्यूट के प्रो. नरेन्द्र देशमुख तथा SEED, आंध्रप्रदेश से डॉ. सुरेश पांडे सहित अनेक प्रतिष्ठित विशेषज्ञ मुख्य वक्ता के रूप में अपने महत्वपूर्ण विचार और अनुसंधान साझा करेंगे।

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन उत्तराखंड को वैश्विक शोध जगत में एक नई पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और शोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की अनुभूति भी प्रदान करेगा। पहाड़ में आयोजित यह बड़ा शैक्षणिक आयोजन क्षेत्र में बौद्धिक संवाद और शोध संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें