Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

सीडीओ खाती ने स्वास्थ्य व शिक्षा संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए सुधार : के निर्देश

Abid Hussain

Fri, Nov 14, 2025

टनकपुर/बनबसा, 14 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी जी. एस. खाती ने गुरुवार को बनबसा और टनकपुर क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य एवं शिक्षा संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं, संसाधनों और सेवाओं की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

सीडीओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में मरीज सेवाओं, दवा स्टॉक, स्वच्छता व्यवस्था और प्रसूति कक्ष की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर व व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।

इसके बाद उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बनबसा में शिक्षण व्यवस्था, स्मार्ट क्लास, आधारभूत सुविधाएँ और छात्राओं की उपस्थिति की समीक्षा की। सीडीओ ने शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत करने के निर्देश विद्यालय प्रशासन को प्रदान किए।

इसी क्रम में उपजिला चिकित्सालय टनकपुर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी, भर्ती मरीजों की स्थितियों, स्वच्छता तथा उपकरणों की उपलब्धता का अवलोकन किया। उन्होंने संयुक्त चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम तिवारी को अस्पताल सेवाओं को अधिक प्रभावी व जनसुलभ बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह ब्रजवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और मुख्यमंत्री के “आदर्श चंपावत” के विज़न को साकार करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें