मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसंवाद, महिलाओं व श्रमिकों को योजनाओं : की दी गई जानकारी
Abid Hussain
Tue, Dec 23, 2025
टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, टनकपुर एवं चंपावत में जनहित से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान श्री बृजवाल ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इन शिविरों में सहभागिता करने तथा आसपास के नागरिकों को जागरूक करने की अपील की।
इस अवसर पर श्रम विभाग से संचालित योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई। नोडल अधिकारी ने श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि समय पर श्रम कार्ड का नवीनीकरण कराना बेहद आवश्यक है, जिससे श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी देवेश पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी महिलाओं एवं आमजन को दी और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त शिकायतों पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं आम नागरिकों ने जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags :
अच्छी पहल