Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

ऑपरेशन सिंदूर : निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों और पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब (कैप्टन भानी चन्द)

Abid Hussain

Tue, May 20, 2025

बनबसा : (आबिद सिद्दीकी) ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गौरव सेनानी कल्याण समिति के द्वारा  बनबसा में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें  पूर्व सैनिकों सहित क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाप्रतिभाग किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को नगर क्षेत्र के होटल शौर्य में भारतीय सेनाओं का शौर्य और पराक्रम की अद्भुत विजय को देखते हुए गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन के द्वारा गोष्ठी  आयोजित  कर  तिरंगा  रैली निकाली।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद के द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनएचपीसी पावर स्टेशन के महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने कहा कि भारतीय सेना ने जिस तरह से पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकवादी अड्डों को तहस-नहस किया।

यह भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को दर्शाता है। पूरी दुनिया भारतीय सेना के इस पराक्रम की सराहना कर रही है l गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों और पाकिस्तान को भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सेना ने अपने साहस से भारत को शक्तिशाली देशो की श्रेणी में खड़ा किया है।  कार्यक्रम में कर्नल बीबी पाल, कैप्टन भानी चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, कैप्टन हरिश्चंद्र कापड़ी, कैप्टन चंद्रशेखर गहतोड़ी, कप्तान राजेंद्र सिंह अधिकारी, सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडे,कैप्टन अमर सिंह मेहता, कैप्टन गणेश पाल, हवलदार उमेश भट्ट, कैप्टन प्रेम चंद,

कैप्टन दिनेश चंद्र भट्ट, हवलदार उमेश चंद्र भट्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री  हेमा जोशी, सुनीता मुरारी आदि शामिल थे।

Tags :

जज्बा

जरूरी खबरें