साइबर अपराधियों पर चम्पावत पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक — तीन ठगों की हुई : पहचान, मोबाइल बरामद, राशि लौटाई गई
Abid Hussain
Sun, Nov 9, 2025
जो डिजिटल दुनिया में छिपे थे चालाक बनकर,
अब क़ानून की नज़र में आए बेनक़ाब बनकर।
चम्पावत की पुलिस है जागरूक, सतर्क और तत्पर,
अपराध की दुनिया में फैला रही है डर।”

टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति के दिशा-निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद् चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस की “सर्जिकल स्ट्राइक” एक बार फिर रंग लाई है। कोतवाली टनकपुर में दर्ज एक साइबर ठगी के मामले में थाना टनकपुर पुलिस की सतत मेहनत और तकनीकी कुशलता के बल पर
राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तीन साइबर अपराधियों की पहचान की गई।पुलिस टीम ने बीएनएस के तहत नोटिस तामील कराते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाइल फ़ोन बरामद किया है।
कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि मई 2025 में टनकपुर निवासी दरबार सिंह (संविदा क्लर्क) ने तहरीर दी कि
एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप लिंक भेजकर उन्हें सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वीआईपी टास्क नामक
टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ लिया।
वहाँ विभिन्न झूठे टास्क के नाम पर
215000 रुपए की साइबर ठगी कर ली गई। पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से संदिग्ध मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का गहन विश्लेषण किया।
चंपावत पुलिस ने राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दबिश देकर
तीन अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की। पुलिस ने आरोपी आशीष के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस की कार्रवाई से भयभीत अभियुक्तों ने वादी के खाते में ₹88,000 की ठगी की गई राशि वापस कर दी। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम मे
उपनिरीक्षक तेज कुमार, विवेचक व प्रभारी चौकी मनिहारगोठ,हेड कांस्टेबल मोहन सिंह तोमक्याल,कांस्टेबल गिरीश भट्ट, सर्विलांस सैल शामिल रहे।
अभियुक्तगण :
1️⃣ आशीष पुत्र सियाराम, ग्राम कसमऊ थाना गोसाईगंज, जिला सुल्तानपुर (उ.प्र.)
हाल निवासी सरयु एनक्लेव, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ।
2️⃣ पुलकित गोयल पुत्र रॉबिन्सन गोयल, निवासी मधुबन बिहार,
हाल निवासी सेक्टर 3 चित्रकूट योजना, जयपुर (राजस्थान)।
3️⃣ मनीषा पुत्री धर्मपाल, ग्राम जेरपुर 16 महेंद्रगढ़, थाना सतनाली,
जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा)।
⚠️ जनसुरक्षा हेतु अपील :
साइबर अपराध से बचाव के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है।
अनजान लिंक या ईमेल पर क्लिक न करें।
अपनी बैंकिंग या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
किसी लालच या निवेश स्कीम पर बिना जांच के भरोसा न करें।
Tags :
चंपावत पुलिस की कार्रवाई