Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ के शिक्षक गुणानंद पंत विश्व दिव्यांग : दिवस पर सम्मानित

Abid Hussain

Thu, Dec 4, 2025


राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ के शिक्षक विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मानित

चंपावत। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ के शिक्षक दिव्यांग कुर्मी गुणानंद पंत को उत्कृष्ट सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उन्हें शॉल-प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षक दिव्यांग कर्मी लंबे समय से विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते आए हैं। सीमित शारीरिक क्षमता के बावजूद उनका समर्पण, मेहनत और सकारात्मक सोच सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सम्मान प्राप्त होने पर दिव्यांग कर्मी श्री पंत ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है तथा वे आगे भी बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजाराम पौड़ी सहित जिलेभर के शिक्षकों, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है। लोगों ने कहा कि दिव्यांग कर्मी गुणानंद पंत का संघर्ष और सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायी मिसाल है।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें