Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

लोहाघाट विजय दिवस: वीरों के सम्मान में ऐतिहासिक संकल्प, शौर्य और सेवा : को मिली सर्वोच्च प्राथमिकता

Abid Hussain

Tue, Dec 16, 2025

लोहाघाट। विजय दिवस की 74वीं वर्षगांठ लोहाघाट में राष्ट्रभक्ति, शौर्य और बलिदान के अमिट भावों के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में मनाई गई। समारोह में वीर सैनिकों, शहीदों की विरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को नमन करते हुए जिला प्रशासन ने एक ऐतिहासिक और संवेदनशील पहल की घोषणा की, जिसने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देश की आन-बान-शान की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान और उनके परिवारों का त्याग राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। इसी भावना को साकार करते हुए जिलाधिकारी ने घोषणा की कि जिले के किसी भी सरकारी कार्यालय में जब भी शौर्य पराक्रम पदक प्राप्त सैनिक अथवा शहीदों की विरांगनाएं किसी कार्य से पहुंचेंगी, तो उन्हें पूर्ण सम्मान के साथ उनके कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए वीरों का स्मरण करते हुए उनकी विरांगनाओं को सम्मानित किया और कहा कि ऐसे महान बलिदानियों को सम्मानित करना प्रशासन के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी पूर्व सैनिकों ने पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिले और सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दीप प्रज्वलन हुआ और शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की।

समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, उप जिलाधिकारी नितेश डांगर, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कैप्टन आर.एस. देव सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कैप्टन आर.एस. देव, कैप्टन रघुवीर सिंह, कैप्टन हयात सिंह, लांस नायक अमर सिंह एसएम व सीबी बिष्ट समेत सभी पूर्व सैनिकों ने शहीदों को सलामी दी।

कार्यक्रम के पश्चात विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्रों के बैंड-बाजों के साथ पूर्व सैनिकों ने डांक बंगला रोड पर भव्य मार्चपास्ट किया। इसके बाद सैनिक विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिक लीग द्वारा जिलाधिकारी मनीष कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और एसडीएम नितेश डांगर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें