Sun 03 May 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की गुहार—‘हक दिलाओ, सम्मान बचाओ’”

मदरसा शिक्षा में नया सवेरा: अध्यक्ष कासमी ने सरकार के कदम को बताया ऐतिहासिक

दिव्यांगजन

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

सुचना

टनकपुर मंडल में अटल जयंती पर गूंजा राष्ट्रवाद, अटल विचारों से : कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Abid Hussain

Fri, Dec 26, 2025

टनकपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के अवसर पर टनकपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवंर के सशक्त नेतृत्व में एक जोशीला और प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रनायक को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी के राजनीतिक दृढ़ता, लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रनिर्माण में योगदान और सामाजिक सरोकारों पर जोरदार शब्दों में प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संस्कार और संवाद की जीवंत मिसाल थे, जिनकी नीतियां आज भी देश की राजनीति को दिशा दे रही हैं।

मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर  की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का सशक्त और अनुशासित संचालन महामंत्री कुमुद जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में हरीश कलौनी सहित भाजपा  कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बना दिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पूरन मेहरा, हंसा जोशी, शशांक गोयल, विनोद गड़कोटी, रीता कलखुड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश, अग्रवाल, नारायण सिंह मेहर, हर्षवर्धन सिंह रावत, रवि प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और अडिग संकल्प का प्रतीक है, और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

टनकपुर मंडल में आयोजित यह कार्यक्रम अटल विचारधारा की मजबूती और संगठनात्मक एकजुटता का सशक्त प्रदर्शन बनकर सामने आया।

Tags :

यादगार पल

जरूरी खबरें