Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

विश्व पर्यावरण दिवस के पीछे का विचार एक सुंदर दुनिया बनाना, चेतन रावत : कोतवाली परिसर में भी लगाए गए फलदार तथा औषधि पौधे

Abid Hussain

Fri, Jun 6, 2025

■■विश्व पर्यावरण दिवस के पीछे का विचार एक सुंदर दुनिया बनाना

टनकपुर/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानसार  विधिक जागरूकता अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 15 दिन का पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें विधिक जागरूकता अभियान ओर वृक्षारोपण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

पीएलबी मित्र विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली परिसर मे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत कोतवाल  चेतन रावत, सब इंस्पेक्टर  पूरन सिंह तोमर  के द्वारा संयुक्त रूप से एक पौधा लगा कर लोगों को विश्व पर्यावरण दिवस पर पृथ्वी को हरा भरा रखने,अधिक से अधिक पेड़ लगाने ओर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की लोगो से अपील की गयी।

कोतवाल चेतन रावत ने अपने संबोधन में लोगों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के पीछे का विचार एक सुंदर दुनिया बनाना है जो प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी से मुक्त हो जैसे प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना, अधिक पेड़ पौधे लगाना, पानी बचाना, पुनर्चक्रण करना और वन्य जीवों और जानवरों को बचाना कुछ ऐसे कदम है। जो हमें पर्यावरण की ओर ले जाते हैं। हमें हमेशा अपनी गतिविधियों के प्रति सचेत रहना चाहिए। और अपने आसपास के वातावरण को साफ  सुथरा रखने का प्रयास करना चाहिए। हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए। और उनका कुशलता पूर्वक सावधानी से उपयोग करना चाहिए हम सब मिलकर एक सुंदर स्वस्थ वातावरण बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोतवाली परिसर में भी 15 औषधि एवं फलदार पौधे रोपित किए गए हैं। इस दौरान पीएलवी अधिकार मित्र शमशाद बानो, रीता कनौजिया,  इजहार अली,  प्रियंका पचोली सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें