Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

कालिगूंठ पूर्णागिरि में ग्राम सभा की पहली खुली बैठक, ग्रामीण विकास को : मिला नया आयाम

Abid Hussain

Sat, Dec 6, 2025

कालिगूंठ पूर्णागिरि। ग्राम सभा कालिगूंठ पूर्णागिरि में आज पंचायत घर में प्रथम खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने की, जबकि संचालन वीपीडीओ किशोर आगरी ने किया।

बैठक में ग्राम विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। तथा विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी, एडीओ कृषि पारस शर्मा, एडीओ उद्यान निशा खोलिया, सुपरवाइज़र, एएनएम रीना राणा, आशा कार्यकत्री हेमा पांडेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कलावती पांडेय, सस्ता गल्ला विक्रेता मुकेश सिंह, तन्मय तिवारी एवं राजस्व उपनिरीक्षक अनिल टम्टा उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पशुधन प्रसार अधिकारी, ज्येष्ठ प्रमुख भुवन पांडेय, पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, कोऑपरेटिव उपाध्यक्ष ड्यूरा सहित अनेक ग्रामीण एवं ग्राम पंचायत सदस्य—उमेश तिवारी, पार्वती देवी, बबीता पांडेय, चंद्रबल्लभ और दीपा तिवारी—ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज की।बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और आगामी योजनाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। प्रधान पंकज तिवारी ने सभी को आश्वस्त किया कि ग्राम पंचायत पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ विकास कार्यों को गति देगी। ग्रामीणों ने बैठक के सफल आयोजन पर सभी अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें