Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बने मुवशशिर अली उर्फ गोलू, गांव में : जश्न का माहौल—ढोल नहीं मिला तो थाली ही बजा दी!

Abid Hussain

Sat, Dec 13, 2025

अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बने मुवशशिर अली उर्फ गोलू, गांव में जश्न का माहौल—ढोल नहीं मिला तो थाली ही बजा दी!

टनकपुर/ मुवशशिर अली उर्फ गोलू के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, मानो खुशी का करंट दौड़ गया। किसी ने मोबाइल गिरा दिया, तो किसी ने खुशी में पड़ोसी की चाय ही पी ली।

ग्रामीणों ने बिना देर किए गोलू के स्वागत की पूरी तैयारी कर डाली। ढोल-नगाड़े ढूंढे गए, लेकिन समय पर कुछ मिला नहीं, तो देसी जुगाड़ अपनाते हुए थाली, डिब्बे और बाल्टी से ही स्वागत संगीत तैयार कर लिया गया।

एक बुजुर्ग बोले—

“अब अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हमारे गांव का है, अब सड़क भी सीधी बनेगी और अफसर भी सीधे बात करेंगे!”

महिलाओं ने हंसते हुए कहा—

“अब तो गांव में भी VIP आना-जाना रहेगा, चाय भी दो बार बनेगी!”

गोलू के जिला अध्यक्ष बनने से ग्रामीणों में इतनी खुशी है कि कुछ लोग तो अभी से कहने लगे हैं—

“अब विकास पैदल नहीं, बाइक से आएगा!”

कुल मिलाकर गांव में जश्न, ठहाके और उम्मीदें—तीनों एक साथ देखने को मिलीं।

गोलू बने जिला अध्यक्ष और गांव बन गया ‘खुशहाल नगर’

Tags :

कामयाबी

जरूरी खबरें