Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

सुचना

टनकपुर मे वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमले से पत्रकारों मे पनपा आक्रोश : जनपद के पत्रकारों ने डीएम, एसपी और सीओ को ज्ञापन देकर हमलावरो पर की कड़ी कार्रवाई की मांग

Abid Hussain

Mon, Jun 30, 2025

■■■

चंपावत, टनकपुर- बनबसा के पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंप आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी कार्यवाही की मांग की,

चंपावत/टनकपुर/  चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में रविवार को दिन दहाड़े नगर क्षेत्र टनकपुर के वरिष्ठ पत्रकार बाबू लाल यादव  व  उनके परिजनों पर जानलेवा हमले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया कि लाठी डंडों से लैस होकर आए अराजक तत्वों किस्म के लोगों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसमें पत्रकार सहित उनके परिजन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शाम 8:00 बजे के आसपास गठित यह मामला नगर क्षेत्र में आग की तरह  फैल गया। पत्रकार से जुड़े मामले की जानकारी होने पर कई संगठन से जुड़े सामाजिक लोगों ने घोर निंदा करते हुए शांत प्रिय टनकपुर क्षेत्र में अराजक तत्व फैलाने वालो पर कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले की खबर लगते ही सोमवार को जिले में पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा गया।जिला पत्रकार संगठन के बैनर तले जिला मुख्यालय व टनकपुर कोतवाली में ज्ञापन सौंप आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर  उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।

मामले को लेकर जिला मुख्यालय में जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली के नेतृत्व में जिले भर के पत्रकारों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय गणपति से मुलाकात कर टनकपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी वरिष्ठ पत्रकार बाबू लाल यादव व उनके परिजनों पर दर्जनों अराजक तत्वों द्वारा किए गए जान लेवा हमले के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया।साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई।वही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिले में वरिष्ठ पत्रकार पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया।तो जिले के एसपी अजय गणपति ने उक्त मामले में चार आरोपियों सहित कई अन्य पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की बात कही।

यहां पूर्णागिरि तहसील में टनकपुर बनबसा क्षेत्र के दर्जनों पत्रकारों ने उक्त निंदनीय घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कोतवाली टनकपुर में सीओ टनकपुर को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह खडायत को सौंप आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी किए जाने सहित कड़ी कार्यवाही की मांग की।साथ ही  मुख्यमंत्री की विधानसभा में पत्रकारों की सुरक्षा सुनश्चित किए जाने की भी मांग की है।

वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव ने बताया कि रविवार की शाम को  वे अपने घर से बाइक पर न्यूज कवरेज हेतु निकले थे इस बीच घात लगाए बैठे अराजक तत्व के लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार बाबू लाल यादव को  रोक कर उन पर हमला कर दिया।वही घर के पास ही घटित घटना पर पहुंचे उनके बेटे व अन्य परिजनों पर लाठी डंडों से मारपीट कर जमकर बदसलुकी की गई। फिलहाल इस मामले में  एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद सहित दर्जनों अन्य लोगो पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा  दर्ज कर लिया है। 20 घंटे बीत जाने के बाद भी  वरिष्ठ पत्रकार व उनके परिजनों से मारपीट करने वाले आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे है।जिससे जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

वरिष्ट पत्रकार बाबू लाल यादव पर हुए जानलेवा हमले के विषय में डीएम एसपी को ज्ञापन सौंपने वाले पत्रकारों में जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष  चंद्र बल्लभ ओली,गणेश पांडे,पंकज पाठक,राजीव मुरारी,लक्ष्मण बिष्ट,दिनेश भट्ट,सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।जबकि टनकपुर पुलिस उपाधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सौंपने वाले टनकपुर बनबसा क्षेत्र के पत्रकारों में सुरेश उप्रेती,दीपक धामी, आबिद सिद्दीकी, दिनेश खर्कवाल,अर्जुन सिंह महर,रविंद्र धामी,कुंदन सिंह बिष्ट,देवेंद्र देवा,नवी अंसारी, शुभम गौड, आबिद हुसैन,सूरज तिवारी आदि पत्रकार शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें