Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

टनकपुर डंपिंग स्थल की आग पर त्वरित नियंत्रण, जिले में लिगेसी वेस्ट : निस्तारण परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Abid Hussain

Mon, Nov 17, 2025

टनकपुर/ चम्पावत। नगर पालिका टनकपुर की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से डंपिंग स्थल पर लगी आग को समय रहते काबू में कर लिया गया। अधिशासी अधिकारी दीपक बुदलाकोटी ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा कचरे में आग लगाए जाने की सूचना मिलते ही नगरपालिका प्रशासन सक्रिय हो गया था। सुबह होते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय पर की गई कार्रवाई के चलते किसी बड़े नुकसान की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए डंपिंग स्थल पर निगरानी बढ़ाने और आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

इसी बीच, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत जनपद चम्पावत में लिगेसी वेस्ट निस्तारण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मुख्य सचिव उत्तराखंड की अध्यक्षता में गठित State High Powered Committee की बैठक दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई, जिसमें टनकपुर, चम्पावत और लोहाघाट नगर निकायों द्वारा भेजे गए लिगेसी वेस्ट निस्तारण प्रस्तावों को समिति द्वारा अनुमोदन प्रदान कर दिया गया।

स्वीकृति मिलने के बाद अब जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों को गति मिलेगी तथा वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप लीगेसी वेस्ट के उपचार और निस्तारण की प्रक्रिया मजबूत होगी।

स्वीकृत प्रस्तावों का ब्यौरा

नगर पालिका परिषद्, टनकपुर

– कुल लिगेसी वेस्ट: 11,223.47 मीट्रिक टन

– प्रस्तावित लागत: ₹76.34 लाख

नगर पालिका परिषद्, लोहाघाट

– कुल लिगेसी वेस्ट: 13,648.08 मीट्रिक टन

– प्रस्तावित लागत: ₹117.01 लाख

नगर पालिका परिषद्, चम्पावत

– कुल लिगेसी वेस्ट: 10,731.00 मीट्रिक टन

– प्रस्तावित लागत: ₹77.77 लाख

इन तीनों प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद जनपद में स्वच्छता अभियान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक पद्धति से लीगेसी वेस्ट के निस्तारण से पर्यावरणीय मानकों को मजबूती मिलेगी और शहरों में स्वच्छता का स्तर और बेहतर होगा।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें