Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

टनकपुर में आधुनिक सुरक्षा ढांचे की बड़ी पहल— आईसीएमसी स्थापना को लेकर : टनकपुर में अधिकारियों का विस्तृत संयुक्त निरीक्षण

Abid Hussain

Wed, Dec 3, 2025

टनकपुर में आधुनिक सुरक्षा ढांचे की बड़ी पहल— आईसीएमसी स्थापना को लेकर अधिकारियों का विस्तृत संयुक्त निरीक्षण

टनकपुर।शारदा कॉरिडोर क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा, सुचारू आवाजाही और भीड़ नियंत्रण को और अधिक व्यवस्थित करने के उद्देश्य से प्रस्तावित इंटीग्रेटेड क्राउड मैनेजमेंट सेंटर (ICMC) की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मॉर्डनाइजेशन, उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा एवं कोतवाल चेतन रावत टनकपुर ने ई0जी0आई0एस0 कम्पनी के प्रबंधक और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थल का विस्तृत संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण टीम ने पाया कि चिन्हित स्थल पर इस समय आईएसबीटी का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। ऐसे में ICMC के लिए स्थान की उपयुक्तता, तकनीकी आवश्यकताओं, सुरक्षा तैयारियों और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र का बिंदुवार परीक्षण किया गया।क्षेत्राधिकारी टनकपुर ने निर्देशित किया कि आगामी समय में ICMC को भीड़ प्रबंधन से लेकर CCTV निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, यात्री सुरक्षा, वाहन संचालन नियंत्रण और डेटा–नेटवर्किंग तक सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र शारदा कॉरिडोर में बढ़ते यातायात और तीर्थ–पर्यटन गतिविधियों के मद्देनज़र अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन ISBT और प्रस्तावित ICMC के बीच प्रभावी तालमेल सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया, जिससे दोनों व्यवस्थाएं एक-दूसरे के पूरक बनकर क्षेत्र में बेहतर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित कर सकें। अधिकारियों को तकनीकी संरचना, एंट्री–एग्ज़िट मार्ग, विद्युत व नेटवर्क सुविधा तथा आवश्यक स्थान निर्धारण जैसे बिंदुओं पर ठोस कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें