Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

बाहरी भू-माफियाओं पर रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से : की सख्त कार्रवाई की मांग

Abid Hussain

Thu, Nov 20, 2025

बाहरी भू-माफियाओं पर रास्ता बंद करने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ के स्थानीय ग्रामीणों ने बाहरी भू-माफियाओं पर जबरन रास्ता बंद करने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से कुछ बाहरी तत्व क्षेत्र की भूमि पर क्रय कर अवैध रूप से बाहरी लोगों को उक्त भूमि बेचने में लगे हुए हैं और अब आवागमन के लिए उपयोग किए जाने वाले पुराने  मार्ग को भी बाधित कर दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त रास्ता वर्षों से आमजन के लिए खुला रहा है, लेकिन हाल ही में आए बाहरी व्यक्तियों ने न सिर्फ रास्ते बंद कर दिया है तथा पक्की दीवार बना रहे हैं, बल्कि स्थानीय लोगों को आने-जाने से भी रोकने की कोशिश की। इससे किसानों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान शहाना खातून के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी और तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से रास्ते को तुरंत खुलवाने, अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग की है। ज्ञापन देने के दौरान रिजवान हुसैन, मोहम्मद यामीन, नजीर हुसैन, सहित अनेको ग्रामीण शामिल रहे।

इस संबंध में तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने बताया कि  मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए है।

Tags :

अतिक्रमण का मामला

जरूरी खबरें