Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

पूर्णागिरी दर्शन से लौटते समय दर्दनाक हादसा, ड्राइवर की संदिग्ध : परिस्थितियों में मौत

Abid Hussain

Mon, Dec 22, 2025

पूर्णागिरी दर्शन से लौटते समय दर्दनाक हादसा, ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

टनकपुर/ रुद्रपुर से पूर्णागिरी माता के दर्शन को आए श्रद्धालुओं के साथ एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर मैन मार्केट निवासी सुनील गोयल सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपने परिवार के साथ पूर्णागिरी माता के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। दर्शन उपरांत दोपहर करीब 1 बजे वे शारदा बैराज पहुंचे।

पूर्णागिरी दर्शन को आए पू सुनील गोयल ने बताया कि सोमवार की दोपहर 2:15 बजे जब वे सिद्ध बाबा के दर्शन करने के बाद परिवार सहित लौटकर वाहन के पास पहुंचे तो उनका ड्राइवर 52 वर्षीय ठाकुरदास कहीं नजर नहीं आया। काफी देर इंतजार करने के बाद सुनील गोयल ने ड्राइवर को कई बार फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई और आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन ड्राइवर का कोई सुराग नहीं लग सका।शाम करीब 6:00 बजे के आसपास शारदा घाट क्षेत्र मे झाड़ियों में ड्राइवर ठाकुरदास का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। फिलहाल ड्राइवर की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से श्रद्धालु परिवार गहरे सदमे में है, वहीं क्षेत्र में भी शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें