Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: हरेला क्लब के सौजन्य से गांधी मैदान में 14 व 15 जनवरी को दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का धूमधाम के साथ किया जाएगा आयोजन

टनकपुर/ हरेला क्लब के सौजन्य से नगर के गांधी मैदान में दो दिवसीय सत्रहवां उत्तरायणी कौतिक मेले का धूमधाम के साथ आयोजन किया जाएगा। मेले के पहले दिन यानी 14जनवरी को टनकपुर शारदा घाट से गांधी मैदान तक छोलिया नृत्य और कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जो नगर  के मुख्य चौराहा से भ्रमण करते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी।

 क्लब के अध्यक्ष अजय गुरुरानी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ-साथ झांकियां उद्घाटन स्टाल अवलोकन, दीपप्रज्वलन, वन्दना, स्वागत व सांस्कृतिक नृत्य, हरेला क्लब के सदस्यों का परिचय विशिष्ट अतिथियों व मुख्य अतिथि द्वारा सम्बोधन,मेधावी छात्रों, खिलाड़ीयों, एवं टॉपर छात्रों का सम्मान व हरेला छात्रवृति वितरण सब जूनियर व जूनियर स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगितायें एकल एवं ग्रुप स्थानीय कालाकारों द्वारा एकल एवं गुप डांस व बाहरी सांस्कृतिक टीमों ,रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, वहीं 15जनवरी को सीनियर स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगितायें एकल एवं ग्रुप । स्थानीय उत्कृष्ट एकल प्रतिभागियों के नृत्य कार्यक्रम रंगारंग कार्यक्रम  लकी ड्रा के साथ मेले का समापन किया जाएगा।

हरेला क्लब के अध्यक्ष अजय गुरुरानी ने स्कूलों के तीनों वर्गों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों, स्थानीय डांस ग्रुपों व स्थानीय एकल ,प्रतिभागियों के नृत्य कार्यक्रम में क्लब द्वारा नियत तिथि व समय पर निश्चित रूप से प्रतिभाग करने के लिये 10 जनवरी तक अवश्य पंजीकरण करा लेने की बात कही है। इस मौके पर  संरक्षक धर्मेंद्र चंद, डीडी धामी, धीरेंद्र खर्कवाल, एम एन जोशी , अनिल गडकोटी,  अजय देउपा, एडवोकेट एल डी गहतोड़ी, कैलाश गहतोड़ी, कैलाश गड़कोटी,  सुमन वर्मा, हेमा जोशी, सुनीता गहतोड़ी, विद्या जुकरिया सहित आदि  मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें