दिव्यांगजन दिवस पर न्याय की रोशनी: टनकपुर में विधिक शिविर ने बढ़ाया : हौसला और जागरूकता
Abid Hussain
Wed, Dec 3, 2025
दिव्यांगजन दिवस पर न्याय की रोशनी: टनकपुर में विधिक शिविर ने बढ़ाया हौसला और जागरूकता
टनकपुर। विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बुधवार को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देशानुसार बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की सटीक और सरल जानकारी प्रदान करना था। न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगता कभी कमजोरी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने का संदर्भ है। उन्होंने विश्वविख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का उदाहरण देते हुए बताया कि इच्छाशक्ति और ज्ञान किसी भी शारीरिक सीमा से आगे जाकर दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं।
उन्होंने उपस्थित पीएलवी (अधिकार मित्र) को निर्देशित किया कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर सुनिश्चित करें कि दिव्यांगजन हर योजना और हर अधिकार का वास्तविक लाभ प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी विजय वर्मा, एसबीआई टनकपुर शाखा के प्रबंधक पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में पीएलवी इजहार अली, अर्जुन सिंह, विजेंद्र अग्रवाल, दीपा देवी, शमशाद बानो, किरन गहतोड़ी, हरिप्रिया जोशी, पूजा जोशी, प्रकाश चंद्र, सोनी सिंह, रितु महर, सोनी जहां, रीता कनौजिया, प्रियंका पचौली, राधिका अधिकारी, अर्चना लोहनी, रफीक खान, प्रो बोनो पीएलवी सुरेश उप्रेती, सुनीता टम्टा और रोहित मंडल शामिल रहे।
शिविर में दिव्यांगजन गीता देवी, इरशाद अहमद, शरद कुमार, कश्यप दयाराम, राधिका अधिकारी, रोशन लाल, अतिकुर रहमान आदि उपस्थित रहे। न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने सभी उपस्थित दिव्यांगजनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एसबीआई प्रबंधक पंकज कुमार की विशेष सहभागिता भी महत्वपूर्ण रही।विधिक साक्षरता शिविर जागरूकता, संवेदना और समानता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tags :
अच्छी पहल