Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

होली त्रिनिटी पब्लिक स्कूल टनकपुर में बच्चों ने धूमधाम के साथ मनाया : बाल दिवस

Abid Hussain

Fri, Nov 14, 2025

टनकपुर। होली त्रिनिटी पब्लिक स्कूल, टनकपुर में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और रंग-बिरंगी गतिविधियों से गुलजार रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। दर्शक दीर्घा में मौजूद छात्रों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक तालियों की गूंज से छोटे कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जे. बी. सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य नीरज सिंह तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस को उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया।कार्यक्रम का समापन हर्ष, मुस्कान और बच्चों की रचनात्मकता के बीच हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें