Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

गुरु तेग बहादुर का 350वाँ बलिदान दिवस मनाया गया : विद्यालय में बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात, प्रेरक संदेशों से गूँजा परिसर

Abid Hussain

Thu, Nov 27, 2025

गुरु तेग बहादुर का 350वाँ बलिदान दिवस मनाया गया

विद्यालय में बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात, प्रेरक संदेशों से गूँजा परिसर

टनकपुर/ राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 3 में आज भारत विकास परिषद द्वारा साहस, त्याग और धार्मिक स्वतंत्रता के प्रतीक गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु तेग बहादुर के जीवन परिचय और उनकी अदम्य वीरता पर प्रकाश डालते हुए हुई। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार मुगल शासक औरंगज़ेब के अत्याचारों और जबरन धर्म परिवर्तन के विरुद्ध गुरु तेग बहादुर ने निर्भीक होकर खड़े होकर कहा था— “हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का पूरा अधिकार है।”

इसी प्रेरक सिद्धांत की रक्षा के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवन चंद जोशी ने की जबकि संचालन सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता ने किया। मानवीय मूल्यों से ओतप्रोत इस आयोजन में परिषद की ओर से विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें, पेंसिल और बिस्कुट वितरित किए गए, जिससे बच्चों में उत्साह और शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ती दिखाई दी।

इस अवसर पर संरक्षक राजीव कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा, अंकुर टंडन, वैभव अग्रवाल, संयोजिका सीमा अग्रवाल, छवि गुप्ता, बीना अग्रवाल, विम्मी आर्य, अनीता शारदा, तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य नीरज पंत, प्रकाश कुमार यादव, निशि जाहिर, नरेंद्र सिंह दरिया एवं कमला देवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने बच्चों और उपस्थित जनों को गुरु तेग बहादुर के बलिदान, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता के उस अमर संदेश से रूबरू कराया, जिसने सदियों से समाज को एकता, साहस और सहिष्णुता का मार्ग दिखाया है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें