Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सुचना

: बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमा पर तैनात वीर जवानों संग दीपावली मनाए जाने से जवानों में नई ऊर्जा का हुआ संचार

■■ सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच के कारण ही रोशन होते हैं दीपावली के दीपक- मुख्यमंत्री

बनबसा/ मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बनबसा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिबद्ध करते हुए वीर सैनिक देश की सीमा रक्षा कर चुके पूर्व सैनिकों को दीपावली की बधाई दी इस अवसर पर उन्होंने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएसबी सीमा चौकी का दौरा किया,

जहां उन्होंने एसएसबी के जवानों ITBP, CISF, SDRF, वन विभाग एवं पुलिस के जवानों के साथ दीपावली मिलन समारोह में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सीमा पर तैनात जवानों के अद्वितीय साहस, अनुशासन और देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी सैनिकों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए राज्य सरकार द्वारा हरसंभव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने जवानों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनके कुशल-क्षेम की जानकारी ली। और कहा की सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं ।ऐसे में उनके बीच जाकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने सब के जवानों सीआईएसएफ के जवानों पूर्व सैनिकों से भेंट की। इसके बाद वे जवानों के साथ आयोजित बडा खाना में सम्मिलित हुए,

जिससे सैनिकों के मनोबल में वृद्धि हुई और उन्हें मुख्यमंत्री से घनिष्ठता का अनुभव हुआ। इस कार्यक्रम में  अमित कुमार, आईजी एफटीआर मुख्यालय एसएसबी रानीखेत;  अनिल कुमार शर्मा, डीआईजी एसएसबी पीलीभीतः  मनोज कुमार, कार्यवाहक कमांडेंट,  सुनील कुमार उप कमांडेंट; 

नवनीत पांडे, जिलाधिकारी चंपावत सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री का यह दौरा बल के जवानों के प्रति राज्य सरकार के सच्चे स्नेह और सम्मान का प्रतीक था, जिससे जवानों में आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें