शीतलहर में संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल—पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने : जलवाए अलाव, टनकपुर को दी बड़ी राहत
Abid Hussain
Fri, Dec 19, 2025
शीतलहर में संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल—पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने जलवाए अलाव, टनकपुर को दी बड़ी राहत
टनकपुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच नगर पालिका टनकपुर ने आम जनता के लिए ढाल बनकर जिम्मेदारी का परिचय दिया है। शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार के स्पष्ट, त्वरित और मानवीय निर्देशों पर नगर क्षेत्र में कई प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाए गए, जिससे ठंड से जूझ रही जनता को बड़ी राहत मिली।
पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की संवेदनशील सोच और सक्रिय प्रशासनिक कार्यशैली का परिणाम रहा कि बस स्टेशन, संयुक्त चिकित्सालय, मस्जिद के पास, पीलीभीत चुंगी, चड्डा चौराहा, खन्ना चौराहा एवं तुलसीराम चौराहा जैसे अति-व्यस्त और जरूरतमंद क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखा गया।
ठंड से राहत, प्रशासन पर भरोसा मजबूत
अलाव जलने से राहगीरों, मरीजों के परिजनों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को शीतलहर से काफी राहत मिली। जनता ने इस पहल के लिए पालिकाध्यक्ष और नगर पालिका टीम की खुले दिल से सराहना की।
केवल आदेश नहीं, ज़मीन पर काम—यही है सुशासन
जहां अक्सर ठंड के मौसम में व्यवस्थाएं कागज़ों तक सिमट जाती हैं, वहीं विपिन कुमार ने मौके पर राहत पहुंचाकर यह साबित कर दिया कि टनकपुर में नगर पालिका सिर्फ आदेश देने वाली नहीं, बल्कि मैदान में उतरकर काम करने वाली संस्था है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इसी तरह नगर पालिका हर मौसम और हर संकट में सक्रिय रही, तो टनकपुर को बेहतर, सुरक्षित और जनहितकारी नगर बनने से कोई नहीं रोक सकता।शीतलहर में यह पहल नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश है—टनकपुर की जनता अकेली नहीं, नगर पालिका उनके साथ खड़ी है।
Tags :
अच्छी पहल