Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

वरिष्ठों के सम्मान की लौ, मनिहार गोठ में जली एक नई सोच, वरिष्ठ नागरिको : के भरण पोषण विषय पर जागरूकता शिविर आयोजित

Abid Hussain

Mon, Nov 17, 2025

टनकपुर/चम्पावत।

जिस घर में बूढ़ों की दुआ रहती है,

वहीं हर सुबह में खुदा बसता है…

इसी भाव को साकार करते हुए आज, सोमवार को ग्राम मनिहार गोठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार “माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण–पोषण अधिकार” विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर की अध्यक्षता तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्षा तथा सिविल जज प्रथम बाह्य न्यायालय टनकपुर,  प्रियांशी नगरकोटी ने की, वहीं संचालन पीएलवी अजय गुरूरानी द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती नगरकोटी  ने भरण-पोषण अधिनियम 2007, वरिष्ठ नागरिकों के वैधानिक अधिकार, वृद्धावस्था पेंशन, संपत्ति के अधिकार तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

वहीं पीएलवी अजय गुरूरानी, इजहार अली, राधिका अधिकारी, किरन गहतोड़ी, शमशाद बानो, प्रियंका पंचोली, हरिप्रिया जोशी, दीपा देवी, अमित कुमार और बिजेंद्र अग्रवाल ने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने, वृद्धजनों के सम्मान की संस्कृति को मजबूत करने और विधिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

राजस्व उपनिरीक्षक सलमान हुसैन ने भी जानकारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर ऋतु महर, पूजा जोशी, प्रो बोनो देव सिंह सहित ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

शिविर में गूँजा एक भावुक संदेश—

“बुजुर्गों की हिफ़ाज़त करो, ये वही छाँव हैं,

जिनकी दुआओं से ज़िन्दगी में बहार आती है…”

मनिहार गोठ का यह जागरूकता शिविर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा की दिशा में एक संवेदनशील कदम बनकर उभरा।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें