स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को अब तक नहीं मिला लाभ, सरकारी सूची : में नाम शामिल न होने से गहराया आक्रोश
Abid Hussain
Thu, Nov 20, 2025
■■ स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को अब तक नहीं मिला लाभ, सरकारी सूची में नाम शामिल न होने से गहराया आक्रोश
रिपोर्ट=(आबिद सिद्दीकी)
टनकपुर/ स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सेनानी का परिवार आज भी उपेक्षा का सामना कर रहा हैं। जनपद चंपावत के स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को शासन की ओर से मिलने वाली मान्यता, पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। परिजनों का आरोप है कि वर्षों से प्रयास करने के बावजूद उनके परिजन अभी तक अधिकृत सरकारी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। स्वतंत्रता सेनानी नजीबुल्लाह के पुत्र रहमतुल्लाह एवं पुत्री बशीरन खातून का भी कई वर्ष पूर्व इंतकाल हो गया है। परिवार में केवल मृतक रहमतुल्ला के पांच बच्चे मनिहार गोठ में निवास कर रह रहे हैं। जिसमे मोहम्मद रफीक, मोहम्मद लतीब, मोहम्मद नजीर, अनीशा खातून, रहीसन खातून शामिल है।
स्वतंत्रता सेनानी मनिहार गोठ निवासी नजीबुल्लाह की पुत्री 80 वर्षीय शहीदन खातून ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत और बलिदान का सम्मान करना सरकारों की जिम्मेदारी है, लेकिन उनका परिवार अब भी पहचान और अधिकार के लिए संघर्ष कर रहा है।
जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने भी इस उपेक्षा को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि यदि शासन-प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता तो मामला उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।
परिजनों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए मांग की है कि—
स्वतंत्रता सेनानी के नाम को तुरंत सूचीबद्ध कर परिवार को सभी वैधानिक लाभ दिया जाए, ताकि स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली विरासत सम्मानपूर्वक आगे बढ़ सके।
Tags :
ब्रेकिंग न्यूज़