Fri 01 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की आवाज बनेंगे चंद्रशेखर ‘आजाद’ : अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी महापरिषद ने किया सम्मानित

Abid Hussain

Thu, Dec 4, 2025

स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की आवाज बनेंगे चंद्रशेखर ‘आजाद’

अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी महापरिषद ने किया सम्मानित

छुटमलपुर। देश में दलित, पिछड़ों, आदिवासी, अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग की आवाज को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले नगीना से सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ‘आजाद’ के जन्मदिन पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महापरिषद ने उन्हें सम्मानित किया।

मौके पर महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत ने श्री आजाद को अंगवस्त्र और गंगाजली भेंट कर उनके दीर्घायु की कामना की। साथ ही सेनानी परिवारों की समस्याओं और मांगों को लेकर तैयार 9 सूत्रीय मांगपत्र भी उन्हें सौंपा।

मांगपत्र को गंभीरता से सुनने के बाद सांसद चंद्रशेखर ‘आजाद’ ने आश्वासन दिया कि स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों के परिवार देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी आवाज को सड़क से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन महान लोगों ने आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया, उनके परिवारों का सम्मान और अधिकार सुनिश्चित कराना हम सबका कर्तव्य है।

इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जावेद खान, एडवोकेट जावेद अख्तर, एडवोकेट ज़िया-उल-हक, एडवोकेट लाइक अहमद, मोहम्मद गालिब, आशीष जिंदल, तरुण कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

जज्बा

जरूरी खबरें